रुद्रपुर – अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर मंजरी संस्था द्वारा आज हिंदुस्तान जिंक के साथ मिल कर सखी उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से आई सैकडो महिलाओ ने उत्सव में प्रतिभाग किया। संस्था ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करती है। सखी उत्सव में आज महिलाओ के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए साथ ही महिला समूह द्वारा स्टाल भी लगाई गई।

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रुद्रपुर दिनेशपुर रोड स्थित बेंकेट हाल में मंजरी संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (सखी उत्सव) 2022 मनाया गया। इस दौरान सैकडो महिलाओ ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सखी उत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वालंभी बना है। इस दौरान महिलाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किए। साथ ही कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता को जीतने वाली प्रतिभागी को हिंदुस्तान जिंक की और से प्रोत्साहित भी किया गया।

इस दौरान यूनिट हेड हिंदुस्तान जिंक के हिमांशु छाबड़ा ने बताया की हिंदुस्तान जिंक ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओ के उत्थान के लिए संस्थाओं के साथ मिल कर कई तरह के कार्यक्रम चला रहा है। महिला समूह को सहायता देता रहा है। हर साल की तरह अंतराष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व इस बार भी सखी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे ग्रामीण क्षेत्रों की 600से अधिक महिलाओ ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया है।
https://youtu.be/vVz1M6i8-aE