पंतनगर
थाना क्षेत्र के इंद्रा कालोनी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने से एक दर्जन से अधिक झोपड़िया खाक हो गई। अग्निश्म विभाग द्वारा तीन वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक झोपड़ियों में रखा समान जल कर खाक हो गया। आग की चपेट में कई मवेशी भी झुलसे हुए हैं। आज सुबह लगभग 10 बजे इंद्रा नगर स्थित झोपड़ियों में अज्ञात कारण के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने एक दर्ज से अधिक झोपड़ियों को चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगो ने आगबुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन आग बेकाबू होती गई। बाद में आग की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंची अग्निशम के तीन वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान आग की चपेट में आने से कई मवेशी झुलस गए। लगभग दो घंटे की कड़ी मस्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान झोपड़ियों में रखा खाने का समान पकड़े सभी जल कर खाक हो गए। इसके अलावा कई मवेशी झुलस गए। आग की सूचना पर जिला प्रशासन के कर्मचारी व पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी घटना स्थल पर पहुंचे और लोगो से हाल जाना।