बाजपुर /उधम सिंह नगर जनपद में बदमासो के हौसले इन दिनों बुलंद है। बदमाशो के हौसले इतने बुलंद है की अब बदमाश दिन दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने में भी पीछे नहीं हट रहे है। खटीमा में बैंक में हुई लूट की वारदात की गुत्थी अभी सुलझी भी नही थी की जनपद के बाजपुर में तीन युवकों ने पुलिस को खुला चेलेंज देते हुए एक दुकान से लाखो की लूट को अंजाम दे दिया। दरअसल बाजपुर में दिनदहाड़े दबंगों ने होलसेल व्यापारी की दुकान में घुसकर तमंचे के बल पर लाखों की लूट की घटना को अंजाम दिया है। लूट की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई। वही लूट की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। कैमरे में तीन युवक दुकान के अंदर दिखाई दे रहे है। तीनों बदमाशो ने मुंह में मास्क पहना है। दुकान से निकलते हुए एक बदमाश गले से पैसे ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक बाजपुर के वार्ड नंबर 7 संजय कॉलोनी में टीकम गोयल की होलसेल की दुकान है। आज दोपहर जब दुकान में उसकी पत्नी बैठी थी तब बदमाश समान लेने के बहाने दुकान में घुसे और बंधक बना कर गल्ले में रखे लाखो रुपए उड़ा कर फुर्र हो गए। लूट की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस अब सीसीटीवी में कैद बदमाशो को चिह्नित करने में जुटी हुई है।

एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि लूट की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
