रामनगर – कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में 3 साल के सावन का जन्म दिन कॉर्बेट प्रशासन द्वारा बड़ी ही धूम धाम से मनाया गया। इसके लिए वन विभाग पिछले एक सप्ताह से तैयारी में जुटा हुआ था। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की उपनिदेशक कल्याणी की मौजूदगी में सावन हाथी का तीसरा जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जिसमें कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ रेज के सभी अधिकारी व कई स्थानीय बच्चे भी मौके पर मौजूद थे। वहीं सावन को सुबह से ही तैयार किया गया। साथ ही गुब्बारों से उसका केक सजाया गया, केक एक कुंटल 30 किलो का बनाया गया था। केक बनाने में वन विभाग को काफी मस्कत करनी पड़ी। सबसे पहले आटा ब्रेड एक साथ गूंदा गया। इसके अलावा 40 किलो ब्रेड उबाल कर छोटे छोटे पीस बनाते हुए बटर से और तेल से उसको फ्राई किया गया। इसके अलावा बन मख्खन को फ्राई कर केक तैयार किया गया है। सावन द्वारा केक को बड़े चाव से खाया गया। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक कल्याणी ने बताया कि कॉर्बेट पार्क के कालागढ़ रेंज में 2018 में कंचभा नाम की एक हथनी ने एक नर बच्चे को जन्म दिया था। विभाग द्वारा उसका नाम सावन रखा था। तब से सावन का जन्म दिन सावन के साथ कालागढ़ में बडे धूम धाम से मनाता है।
