देहरादून – 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज देहरादून में महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त गुरमीत सिंह द्वारा जनपद उधम सिंह नगर में तैनात पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर ममता वोहरा को विशिष्ट कार्य के लिए राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। यह पदक उन्हें उत्कृष्ट विवेचना हेतु प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त 06 कार्मिकों को पुलिस महानिदेशक,
उत्तराखंड पुलिस द्वारा विशिष्ट कार्य हेतु उन्हें “सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह” प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित कार्मिकों का विवरण
अमित कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद ऊधमसिंहनगर।

विजेंद्र शाह, निरीक्षक ना०पु०, जनपद ऊधमसिंहनगर
अशोक कुमार सिंह, निरीक्षक ना०पु०, जनपद ऊधमसिंहनगर

बसन्ती आर्या, निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद ऊधमसिंहनगर।
अनिल जोशी, उ0नि0 ना०पु०, जनपद ऊधमसिंहनगर।
जोगेन्द्र सिंह, आरक्षी 778 ना०पु०. जनपद ऊधमसिंहनगर।
