लालकुआं – तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज क्षेत्र के श्रीलंका टापू के पास गौला नदी में एक घायल तेदुआ मिलने से वन विभाग में हड़कम्प मचा रहा। सूचना पर पहुची वन विभाग की टीम ने लगभग चार घण्टे की मशक्कत के बाद तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू कर रानीबाग सेंटर ले गए। जहा पर फिलहाल तेंदुवे की हालत सामान्य बनी हुई है। आज सुबह गौला में काम कर रहे मज़दूरों ने श्रीलंका टापू के पास नदी किनारे तेंदुवे दिखाई दिया। जो हिल डुल भी नही रहा था। जैसे ही लोगो को इस बात की जानकारी हुई तो लोगो का जमावड़ा लग गया। जिसके बाद मामले की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम पशु चिकित्सको के साथ मौके पर पहुचे। जिसके बाद गुलदार को बेहोश करने का कार्य किया गया।
लगभग ढाई से तीन घण्टे की मशक्कत के बाद गुलदार को ट्रेंकुलाइ कर वन विभाग गुलदार का रेस्क्यू कर अपने साथ ले गयी। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सास ली। जानकारी के मुताबिक गुलदार के पिछले पैरों में एक्ससिलेटर की तार का फंदा लगा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि ग्रामीण वाशियो द्वारा खेतो को वन्य जीवों से नुकशान होने से बचाने के लिए फंदा लगाया होगा। जिसमें गुलदार फस गया और घायल हो गया।