रुद्रपुर – मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सीएम पुष्कर सिंह धामी आज से दो दिवशीय दौरे पर गृह जनपद में है। ऐसे में आज जैसे ही उनका काफिला पन्तनगर से रूद्रपुर पहुचा तो कार्यकर्ताओ ने ढोल नगाड़ों व फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने रॉड शो के माध्यम से जनता का अभिवंद भी किया। रोड शो के दौरान लोगो ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सीएम के दौरे को लेकर युवा कार्यकर्ताओ में खूब उत्साह देखा गया। इस दौरान कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों में झूमते हुए भी नजर आए।
सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज से दो दिवशीय दौरे पर गृह जनपद में है। सुबह ठीक 10 बजे वह हेलीकाप्टर से पन्तनगर एयरपोर्ट पहुचे। जहा पर जिलाधिकारी रंजना राजगुरु व एसएसपी ने उनकी अगवानी की। इस दौरान उनके साथ किच्छा विधायक राजेश शुक्ला भी मौजूद रहे। अल्प विराम के बाद वह पन्तनगर से रूद्रपुर के लिए रवाना हुए। ठीक सीएम का काफिला 11.50 में गांधी मैदान पर पहुचे। जिसके बाद वह जनता का अभिवादन करने के लिए रथ पर चढ़े। इस दौरान उनके द्वारा रोड शो करते हुए गांधीपार्क से गाबा चौक, इंद्रा चौक, डीडी चौक से किच्छा बाईपास होते हुए जिला कार्यालय में रोड शो का समापन किया गया। इस दौरान सीएम का कार्यकताओं ने जगह जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। भाजपा जिला कार्यालय में जिले के कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री , कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, अरविंद पांडेय, रूद्रपुर विधायक राजकुंर ठुकराल, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व सांसद बलराज पासी, जिला अध्यक्ष शिव अरोड़ा सहित तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे।
सीएम दौरे को लेकर मुस्लिम महिलाओं में भी दिखा खासा उत्साह
युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी आज से दो दिवशीय जनपद दौरे पर है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वही युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी के स्वागत करने के लिए मुस्लिम महिलाओं में भी काफी उत्साह देखा गया। गांधी पार्क के पास दर्जनों मुस्लिम समुदाय की महिलाओ द्वारा सीएम पुष्कर सिंह धामी पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया।
