रूद्रपुर – पुष्कर सिंह धामी को दुबार से प्रदेश की कामन सौपने के एलान के बाद खटीमा सहित जिला मुख्यालय रुद्रपुर में जश्न का माहोल है। जहा खटीमा ने कार्यकर्ताओं ने जम कर आतिश बाजी की तो वही रुद्रपुर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिल कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई साथ ही ढोल नगाड़ों में खूब थिरके। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने कार्यवाहक सीएम को दुबारा से प्रदेश की कमान सौंपने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार भी जताया। भाजपा नेता विकास शर्मा ने कहा की पुष्कर सिंह धामी को दुबारा से प्रदेश की कमान सौंपने के बाद कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। रुद्रपुर सहित जनपद में जगह जगह कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया गया है। उन्होंने कहा की एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश का चौमुखी विकास होगा।