रुद्रपुर – कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कर आज तिलक राज़ बहेड द्वारा पत्रकार वार्ता की गई। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि कार्यकारी अध्यक्ष के नाते उन्हें तीन जनपदों के 26 विधानसभाओं की जिमेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि वह पूरी कोशिश करेंगे कि वह 26 विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं संग बैठक कर बूथ के कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगा रही है कि प्रदेश को पाँच अध्यक्ष दिए गए है। उन्होंने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सरकार पर गम्भीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की डबल इंजन सरकार पूरी तरह फैल हो चुकी है। सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में धरातल में विकास कार्य तो नही किये लेकिन तीन तीन मुख्यमंत्री जनता के ऊपर थोप दिए गए। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के तमाम विभाग अपनी मांगों को लेकर हड़ताल में जाने को तैयार है। ऊर्जा निगम के एक दिन की हड़ताल में प्रदेश की जनता सिर्फ परेशानियो का सामना करना पड़ा । देश मे महंगाई बाहें फैलाये हुई है। देश और प्रदेश की जनता भाजपा के शासन से त्रस्त हो गयी है। उन्होंने कहा आगामी विधानसभा में कांग्रेस को प्रदेश की जनता आशीर्वाद देते हुए पूर्ण बहुमत से सत्ता में काबिज करेगी। भाजपा के नेता सिर्फ जुमले बाज़ी करते रहे गए। अब प्रदेश की जनता सरकार की नीयत समझ गयी है। उन्होंने कहा कि भाजपा 60 के पार तो दूर कांग्रेस उन्हें 6 सीट से ऊपर नही बढ़ने देगी। इसके लिए कांग्रेस पूरी ताकत लगाने को तैयार है।