देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभी मंत्रियों को मंत्रालय सौप दिया है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास 21 विभागों को रखा है जिसमें मंत्री परिषद, कार्मिक एवं सतर्कता, सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, नियोजन, राज्य संपत्ति, सूचना, गृह, राजस्व, औद्योगिक विकास एवं खनन, औद्योगिक विकास, श्रम, सूचना प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी, पेयजल, उर्जा, आयुष एवं आयुष शिक्षा, आबकारी, न्याय, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास और नागरिक उड्डयन विभाग सामिल है। जबकि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को 8 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसमें लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, जलागम प्रबंधन, सिंचाई एवं लघु सिंचाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व में भी सतपाल महाराज इन विभागों के मंत्री रह चुके है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्त विभाग समेत 5 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें वित्त विभाग, शहरी विकास आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन और जनगणना शामिल है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को तीन विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसमें कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण और ग्राम विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को छह विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसमें मुख्य रुप से विद्यालय शिक्षा बेसिक, विद्यालय शिक्षा माध्यमिक, संस्कृत शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा और चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पिछली धामी कैबिनेट मैं धन सिंह रावत को विद्यालय शिक्षा बेसिक व माध्यमिक की जिम्मेदारी नहीं मिली थी लेकिन इस बार अरविंद पांडे को कैबिनेट मंत्री ना बनाए जाने पर उनके मुख्य विभाग माध्यमिक एवं बेसिक विद्यालय शिक्षा को भी धन सिंह रावत को सौंपा। इसके अलावा रेखा आर्य को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री, चंदन रामदास को परिवहन मंत्री जबकि सौरव बहुगुणा को गन्ना विकास मंत्री बनाया गया है।