रामनगर – रामनगर वन प्रभाग के कालाढूंगी रेंज में एक वन्य जीव शिकारी शिकार करते करते खुद ही शिकार हो गया। मामले की जानकारी वन विभाग को मिली तो वह भी मौके पर पहुच गयी। दरअसल कल कोटाबाग मार्ग में एक अजगर ने काकड़ (हिरण) को अपना शिकार बना लिया। जैसे ही उसके द्वारा हिरण फंदे में फंसा कर उसे मारा और निवाला बनाने का प्रयास किया तो काकड़ के सींग अजगर के शरीर को फाड़ते हुए बाहर निकल गए। जिसके बाद अजगर द्वारा हिरण को बाहर निकाल दिया। घटना को देखते हुए सड़क किनारे लोगो का मजमा लग गया। इस दौरान अजगर भी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी कालाढूंगी वन रेंज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकारियों को दी गई जिसके बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची जहां से भीड़ हटाकर वन विभाग द्वारा रेस्क्यू कर अजगर को निकाला गया. और जंगल मे छोड़ा गया।
रेंज अधिकारी अमित ग्वासाकोटी ने बताया कि काकड़ ( हिरण) को निगलते हुए हिरण के सींग से अजगर भी घायल हो गया था। अजगर को रेस्क्यू कर घायल अजगर को उपचार देने के बाद जंगल में छोड़ दिया गया. साथ ही उन्होंने बताया कि काकड़ का पंचनामा कर उसको दफना दिया गया.