उधम सिंह नगर – सितारगंज खटीमा से किच्छा आ रही बस सितारगंज के पास अनियंत्रित हो कर सड़क से नीचे जा पलटी। इस दौरान बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। जिसमे से एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को सितारगंज अस्पताल में भर्ती किया गया। जहा पर कुछ यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया है। जबकि दो घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह एक बस खटीमा से किच्छा आ रही थी। अभी बस सितारगंज के पास वीरेंद्र नगर के पास पहुंची थी की अनियंत्रित हो कर पलट गई। बस पलटने से अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगो के सहयोग से रेस्क्यू कर निकाला और सरकारी अस्पताल भेजा गया। जिसमे से दो यात्रियों को सर और छाती में चोट लगने से हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जबकि कुछ यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया है। सामुदायिक अस्पताल सितारगंज की डॉक्टर अभिलाषा पांडेय ने बताया की अस्पताल में 13 यात्रियों को लाया गया था। जिसमे से दो लोगो को गंभीर चोट लगने से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।