रुद्रपुर – शहर में उड़ान – नई दिशा की ओर* संस्था की शुरुवात की गई। संस्था का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ व महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लोगो को सशक्त करना है। संस्था की चेयरपर्सन ज्योति गोयल ने बताया कि उनकी संस्था महिलाओं को सशक्त करने का कार्य करेगी और शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाएगी जिससे होनहार बच्चो की शिक्षा में कोई रुकावट ना आए। इसके अलावा स्कूली बालिकाओं को सेनिट्री पैड आदि उपलब्ध करवाने के साथ साथ उन्हे हेल्थ–हाईजीन की जानकारी उपलब्ध करवाना व समय समय पर बच्चो के निशुल्क स्वास्थ प्रशिक्षण करवाने का भी कार्य करेगी। इस दौरान उड़ान स्थान की कार्यकारणी का भी विस्तार किया गया। जिसमे ज्योति गोयल (चेयरपर्सन), रुचि अग्रवाल (अध्यक्ष), प्रिया गर्ग (उपाध्यक्ष), आस्था गर्ग (सचिव) रिचा मित्तल (कोषाध्यक्ष) बनाई गई। इसके अलावा संगठन की सदस्य नीतू गोयल, श्रृष्टि मित्तल, सोनल बंसल, प्रियंका अग्रवाल, स्वाति गुप्ता, शोभी गर्ग, पायल अग्रवाल,कंचन अग्रवाल, सिल्की अग्रवाल, लवली अग्रवाल, स्वेता गुप्ता ,कविता बंसल को बनाया गया।