देहरादून – शासन ने 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किये है। जिसमे कई पीसीएस अधिकारियों को बड़ी जिमेदारी सौपी है तो कई पीसीएस अधिकारियों को अन्य जिमेदारी सौपी है। पीसीएस उदयराज को अपर सचिव गन्ना बनाया गया है तो हरीश चंद्र कांडपाल को उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण उधम सिंह नगर बनाया गया। वही बंशीधर तिवारी को महानिदेशक विद्यालय शिक्षा की जिमेदारी सौपी गई है। दीप्ति सिंह को अपर सचिव विद्यालय शिक्षा बनाया गया। जबकि जय भारत सिंह को अपर जिलाधिकारी प्रशासन उधम सिंह नगर बनाया गया। उधम सिह नगर के तेज तर्रार एडीएम जगदीश चंद्र कांडपाल को बाध्य प्रतीक्षा रखा गया। इसके अलावा कौस्तुभ मिश्र को डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया है। दयानंद सरस्वती को नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार बनाया गया है। राकेश चंद्र तिवारी को डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया विनोद कुमार को डिप्टी कलेक्टर देहरादून बनाया गया है तो बृजेश कुमार तिवारी को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार बनाया गया है।