शान्तिपुरी – पन्तनगर थाना पुलिस ने गोलगेट क्षेत्र से दो महिलाओ को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाओ के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
बुधवार के देर शाम गस्त के दौरान पन्तनगर थाना पुलिस ने गोलगेट के पास से दो महिलाओ को कच्ची शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों ही महिला थाना पन्तनगर क्षेत्र के गोलगेट की रहने वाली है। आरोपी महिलाओ के पास से अलग अलग थैलों में 27 पाउच व 28 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई है। जिसके बाद पुलिस टीम ने कच्ची शराब को कब्जे में लेते हुए आरोपियो के खिलाफ 60ex act. के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।