रुद्रपुर
महिलाओ को आत्म निर्भर बनाने के लिए मंजरी संस्था ने मत्स्य विभाग के साथ मिल कर समूह की महिलाओ को मत्स्य पालन के गुरु सिखाए। साथ ही विभाग द्वारा समूह की महिलाओ को विभाग द्वारा दिए जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान दर्जनों ग्रामीण महिलाओं ने कार्यक्रम में शिरकत की।
महिलाओ को आत्म निर्भर बनाने के लिए मंजरी संस्था के तत्वाधान में मत्स्य विभाग के साथ मिल कर महिलाओ को मत्स्य पालन के गुरु सिखाए जा रहे है। विभाग द्वारा नारायणपुर कोठा गांव में दर्जनों महिलाओ को मत्स्य पालन के प्रति जागरूक किया गया। मत्स्य विभाग से आए अधिकारियों ने महिलाओ को बताया की समूह की महिलाओ के लिए विभाग द्वारा आतमा योजना समूह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसे लेकर उनकी टीम मंजरी संस्था के साथ मिल कर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओ को मत्स्य पालन से संबंधित जानकारियां दी जा रही है। उन्होंने बताया की अगर समूह की महिला मछली पालन करना चाहती है तो उनके लिए विभाग द्वारा मनरेगा के तहत निशुल्क तालब बना कर दिया जाएगा साथ ही 20 हजार का अनुदान भी दिया जा रहा है। यही नहीं साल में पांच से दस कुंतल चारा पचास प्रतिशत सब्सिडी में दिया जाएगा।