पंतनगर
क्या आप ने कभी केले के जैसी आकार वाला आम देखा है। अगर नही तो पंतनगर कृषि विश्विद्यालय में लगाए गए किसान मेले में लगी पश्चिम बंगाल की शबनम नर्सरी में बिक्री के लिए रखे गए आम के पौधे किसानों को अपनी और आकर्षित कर रहे है। 2017 से लगातार मेले के माध्यम से अपनी सेवाए दे रही शबनम नर्सरी के मालिक अयान मंडल ने बताया की आम की यह प्रजाति थाइलैंड की प्रजाति का है ये आम लोगो को खूब भा रहा है। जिसे उनकी नर्सरी द्वारा टिशु कल्चर तकनीक से इसकी पौध को विकसित किया गया है। उन्होंने बताया की आम के पेड़ पर वर्ष में एक बार ही फल आता है, जो तोड़ने के 15 दिन बाद तक खराब नहीं होता है। इस आम का अधिकतम वजन 800 ग्राम तक मापा गया है। इसमें गुठली नहीं के बराबर होती है। इसी खूबी के चलते जूस कंपनियों की ओर से इस आम की अधिक मांग बनी रहती है। बाजार में इस आम की कीमत लगभग 100 रूपए प्रति किलोग्राम तक मिल जाता है। स्टॉल स्वामी के मुताबिक इस फल की बागवानी किसानों की आमदनी बढ़ाने में वरदान साबित होगी।