देहरादून/रुद्रपुर – 4600 ग्रेड पे को लेकर प्रदेश की राजधानी देहरादून ओर कुमाऊ के प्रवेश द्वार उधम सिंह नगर जनपद मुख्यालय में पुलिस कर्मियों के परिवार ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओ ने 46 सौ ग्रेड पे को लेकर जम कर नारे बाज़ी भी की। प्रदर्शन के दौरान महिलाओ की पुलिस अधिकारियों से हॉट टोक भी हुई। प्रदर्शन कर रही महिलाओ ने कहा कि जब तक उनका हक उन्हें नहीं मिल जाता तब तक वह इस तरह की बैठक करते रहेंगे। वही रुद्रपुर में क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी महिलाओ को समझाते हुए आगामी 27 जुलाई को कैबिनेट की बैठक ग्रेड पे को लेकर फैसला आने की संभावना जताई। प्रदर्शन कर रही महिलाओ ने कहा कि वह जानती है कि सरकार उन्हें 42 सौ का ग्रेड पे देने की फिराक में है। लेकिन उन्होंने सरकार को साफ शब्दों में कहा कि 46 ग्रेड पे से नीचे वह मानने नही वाली। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व में हरीश रावत द्वारा सिपाहियों के हक में डाका डाला था। आज सब जानते है कि उनका क्या हस्र हुआ है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार पूर्व मुख्यमंत्री की तरह हालत ना करवाये। उन्होंने कहा कि उन्हें भी वोट देने का अधिकार है। पुलिस परिवार से जुड़े लाखो लोग है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही उन्हें उनका हक नही दिया जाएगा तो सरकार इसका खामियाजा भी भुगतने को तैयार रहे।
बढ़ती गर्मी में भी डटे रही धरना स्थल पर महिलाएं